Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल को 4000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट,रिश्वत का रुपया निगला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद में भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई करने के एवज में पीड़ित से 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए एक सब इंस्पेक्टर को विजिलेंस विभाग ने अरेस्ट कर मामला दर्ज कर आगे की  कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सब इंस्पेक्टर को जब 4000 की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने अरेस्ट  किया तो सब इंस्पेक्टर ने रुपये निगलने की कोशिश की और विजिलेंस की टीम से बचने के लिए विजिलेंस की टीम के साथ धक्का मुक्की की जो तस्वीरें मोबाइल में कैद  हो गई जो अब फरीदाबाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

रंगे हाथ रिश्वत लेने के बाद विजिलेंस की टीम से बचने की कोशिश करता दिखाई दे रहा फरीदाबाद के सेक्टर- 3 में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल है जिसे आज जब विजिलेंस की टीम ने एक शिकायत मिलने के बाद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट किया है । बता दें कि  रिश्वत लेने के बाद सबूत मिटाने और विजिलेंस से बचने के लिए आरोपित  सब इंस्पेक्टर ने पहले तो रुपये निगलने की कोशिश की और विजिलेंस टीम से धक्का मुक्की कर बचने का प्रयास किया जो वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि शिकायत कर्ता शंभू नाथ के घर से देर रात कई लोग मारपीट कर भैंस को खोल कर ले गए

जिसके बाद शंभू नाथ इस पूरे मामले की शिकायत लेकर के सेक्टर -3 पुलिस चौकी में पहुंचा जहाँ ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने पीड़ित से ₹15000 की रिश्वत लेने के बाद कार्रवाई करने की बात कही, वही दोनों की ₹10000 में बात तय हो गई जिसके बाद शंभू नाथ ने ₹4000 एक बार और ₹2000 दूसरी बार इंस्पेक्टर को पैसे दिए ताकि वह शंभू नाथ की भैंस को वापस दिलवा सके लेकिन सब इंस्पेक्टर ने शंभू नाथ से ₹4000 की डिमांड और करी जिसके बाद शंभू नाथ ने इस पूरे मामले की जानकारी हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो को दी और साइन किए हुए नोटों को सब इंस्पेक्टर के बताए गए स्थान पर देने के लिए पहुंचा जिसके बाद मौके पर खड़ी विजिलेंस की टीम ने शंभूनाथ को ₹4000 सहित अरेस्ट कर लिया है और मेडिकल करवाने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Related posts

फरीदाबाद :शहीद-ए -आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,175 यूनिट एकत्रित हुए ।

Ajit Sinha

ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की जनसुनवाई, 42 में से 40 मामलों की हुई सुनवाई, 2 का हुआ निस्तारण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x