Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप -निरीक्षक के खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के सहायक उप -निरीक्षक के खुद को गोली मारने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है.दिल्ली के मोती नगर इलाके में जखीरा फ्लाईओवर के नजदीक तैनात पीसीआर के एक सहायक उप -निरीक्षक ने खुद को गोली मार ली. घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने खुद को सीने में गोली मारी.

जानकारी के मुताबिक,मृतक पुलिसकर्मी की पहचान 55 साल के तेजपाल के तौर पर हुई है.मृतक तेजपाल परिवार के साथ ग़ाज़ियाबाद में रहते थे. तेज पाल ने 1986 में दिल्ली पुलिस जॉइन की थी.शुरुआती जांच में सुसाइड की वजह पारिवारिक कारण बताए जा रहे हैं. खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के सहायक उप -निरीक्षक ने कथित तौर पर पीसीआर वैन में खुद को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली.उस वक्त वह पश्चिमी दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर पर ड्यूटी पर तैनात थे.उन्होंने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना सुबह सात बजे मिली.घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सहायक उप -निरीक्षक ने खुद को सीने में गोली मारी है.

Related posts

दिल्ली के डियर पार्क में आज सुबह के वक़्त एक पेड़ पर एक लड़का व एक लड़की की शव लटके हुए मिले है-पुलिस की जांच जारी।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की एसटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगेस्टर रोहित चौधरी के करीबी मनीष उर्फ़ रिंकल को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने बिजली विभाग के जई सहित दो लोगों को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!