Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

धर्म छुपा कर एक लड़की से शादी करने के फिराक में शख्स, शादी से1 दिन पहले जब खुला राज तो पहुंच गया जेल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: उत्तराखंड निवासी युवती को धर्म और नाम छुपाकर प्रेमजाल में फंसाने वाले हसीन सैफी का राज शादी से एक दिन पहले खुल गया। नाम और धर्म का पता चलने के बाद रविवार को युवती का आरोपित से विवाद हो गया। युवती ने युवक पर धर्म बदलकर धोखा देने का आरोप लगाया। सूचना पाकर दादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित हसीन सैफी को अरेस्ट  कर लिया। आरोपित के खिलाफ धर्म परिवर्तन, धोखाधड़ी और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। उत्तराखंड निवासी युवती सूरजपुर में रहकर कंपनी में नौकरी कर रही थी।

इसी दौरान कंपनी में काम करने वाले आम का रोड दादरी निवासी हसीन सैफी जो नाम और धर्म छुपाकर पीडिता से आशीष ठाकुर के रूप में पहचान बनाई। इस बीच पीड़िता की नौकरी छूटने के बाद सैफी ने उसे हसीन सपने दिखाए। ऐसे में नौकरी की तलाश में भटक रही युवती आरोपित की बातों में आ गई. और उसे दादरी की एस्कॉर्ट कॉलोनी में कमरा दिला दिया। पहले दोस्ती  की फिर प्रेमजाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपित युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा।

हसीन सैफी ने सोमवार को युवती से शादी करने वाला था, लेकिन हसीन को ढूंढते हुए पिता शकील सैफी एस्कोर्ट कॉलोनी स्थित उसके कमरे पर पहुंचे। उस दौरान हसीन और युवती खरीदारी करने गए थे। शकील ने हसीन का नाम लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि यहां हसीन नहीं आशीष रहता है। इसके बाद आरोपित की पोल खुली। युवती को आशीष का असली नाम और धर्म के बारे में पता लग गया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित हसीन को अरेस्ट  कर लिया। दादरी पुलिस ने युवती की शिकायत पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म और विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपित हसीन सैफी उर्फ आशीष को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। 

Related posts

शेयर बाजार के नाम पर महाठगी, 35 करोड़ का ‘फर्जी’ मुनाफा दिखाकर लूटे 12 करोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, 9 पहले से है जेल में

Ajit Sinha

एक महीने तक चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान से 72 परिवारों के घर में लौटाई गई खुशी, सम्मानित : पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह

Ajit Sinha

दिवाली पर पाबंदी का निकला धुआं, खूब चले पटाखे, शहर का वायु प्रदूषण सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x