Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दोस्ती के रिश्ते को कलंकित कर अपने ही दोस्त की 9 साल बेटी से की दरिंदगी, आरोपित अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर एक व्यक्ति ने दोस्ती जैसे खूबसूरत रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है. आरोपी ने अपने दोस्त की ही नाबालिग बेटी के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 57 वर्षीय आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  पुलिस की गिरफ्त में खड़े दिनेश कुमार शर्मा को अजनारा ली गार्डन गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि थाने पर एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी 9 वर्ष की बेटी के साथ में उसके ही एक दोस्त ने ऑक्सफोर्ड स्क्वायड इको विलेज 3 में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपी की तलाश कर रही थी आज मिली एक सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।   

 आरोपित 57 साल का है। वह अपने दोस्त की 9 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची को ले जाते उसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी व 5एम/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित  को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

नौकरानी व उसके 2 साथी चोरी के 30 लाख के आभूषण,1 लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस व 1 लाख 55 हजार रुपए की नगदी के साथ अरेस्ट

Ajit Sinha

साइबर सेल, क्राइम ने एक फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 46 महिलाएं सहित 53 लोगों को पकड़ा।

Ajit Sinha

बिल्डर,के एस प्रोपमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित 2 आरोपितों आर्थिक अपराध शाखा-2 , गुरुग्राम की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x