Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हिस्ट्रीशीटर का हत्यारा व 25 हज़ार का इनामी शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा:  कोतवाली जेवर पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हत्या के आरोपी व 25 हज़ार का इनामी शार्प शूटर के बीच जहांगीरपुर से चाँचली रोड पर स्थित नहर पुल के पास हुई मुठभेड के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस घटना में इस्तेमाल की गई चोरी मोटरसाइकिल और घटना में ली गई।  फिरौती से सम्बन्धित 23 हजार रूपए  नकद बरामद किए गए  है.

पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है. पुलिस की गिरफ्त में इलाज के लिए  ले जाए  जा रहा बदमाश विकास पुत्र ओंकार सिंह है. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विकास पांडे ने बताया कि विकास पेशेवर शार्प शूटर अपराधी है जो रुपये लेकर किसी की भी हत्या कर देता है। नीमका के चमन पुत्र जगतपाल की पुरानी रंजिश नागेश उर्फ बिलोरी से चल रही थी जिसमें चमन ने नागेश उर्फ बिलोरी की हत्या करने का 15 लाख रुपये में सुपारी इन बदमाशों को दी थी. एक सितम्बर को विकास ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नागेश उर्फ बिलोरी निवासी नीमका थाना जेवर ,गौतम बुद्ध नगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विकास पांडे ने बताया कि विकास के साथी सोमेश उर्फ सीटू और प्रवीन, दिलीप, प्रीत और विजय को पहले ही जेवर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार देर रात मुखबिर से विकास के जहांगीरपुर से चाँचली रोड होने की सूचना मिली की पुलिस ने मौके पहुंच कर घेराबंदी कर विकास को दबोचने कोशिश की, तो विकास ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जवाबी कार्रवाई में गोली लगने वह घायल हो गया. पुलिस ने विकास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.विकास के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस घटना में इस्तेमाल की गई चोरी मोटरसाइकिल और घटना में ली गई फिरौती से सम्बन्धित 23 हजार रुपये नकद बरामद किए गए  है. पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है.     

Related posts

पैसे छीनने की झूठी सूचना देने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, 12.50 लाख रुपये बरामद, अपराध शाखा सेक्टर-30 की कार्रवाई

Ajit Sinha

मॉल के अंदर प्रवेश करने से मना किया तो कर्मचारी को गोली मार दी,हत्या की कोशिश का केस दर्ज -अरेस्ट।

Ajit Sinha

मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हुए हमले के तार नोएडा से जूडे, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x