Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बिल्डर के स्टाफ के लोगों ने डंडे और रॉड से पीट पीट कर एक सीनियर सिटीजन को किया लहूलुहान।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : सहिष्णुता के लिए जाने वाला समाज हिंसक होता जा रहा है,छोटी सी भी घटना पर लोग आक्रोशित होने लगे है एवं अपना संयम तथा सहनशीलता खोने लगे है. कई बार छोटी छोटी घटना से विवाद इतना बढ़ जाता है, कि लोगों की जान पर बन आती है. ऐसी ही वारदात ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री अमारा सोसाइटी में हुई जहां ओवर फ्लो हो रहे पानी को बंद करने के लिए  कहने पर बिल्डर के स्टाफ के लोगों ने डंडे और रॉड से पीटकर एक बुजुर्ग को लहूलुहान कर दिया.

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली बिसरख पुलिस ने प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन  के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। विक्ट्री अमारा सोसायटी के फ्लैट नंबर- 1205 मैं रहने वाले प्रताप सिंह की हालत के मेंटेनेंस स्टाफ ने बनाई है प्रताप सिंह के बेटे प्रताप सिंह के बेटे प्रशांत ने बताया कि हमारी सोसाइटी के टॉप फ्लोर पर रहते हैं ,हमारे छत पर पानी की टंकी लगी है, उसको मैनुअली भरा जाता है वो टंकी ओवरफ्लो कर रही थी.

मेरे पिताजी गेट पर प्लंबर को बताने के लिए गए थे कि टंकी और ओवर फ्लो कर रही है। उसे बंद कर दे, इस बात को प्लंबर ने अनसुना कर दिया तब दोनों के बीच कहासुनी हुई। प्रशांत का कहना है कि इसके बाद मेरे पिताजी सिगरेट लेने के लिए पास ही बने एक दुकान में चले गए। उसी दौरान प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन उनके पीछे आए और लोहे की रॉड डंडे से उन पर वार करने लगे।

वे चिल्लाते हुए सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं की, सोसायटी के गेट पर कैमरा लगा हुआ है इसलिये उनसे मारपीट सोसायटी के बाहर की गई. एडीसीपी का कहना है कि पीड़ित के बेटे की शिकायत पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद और पुलिस ने प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है.

Related posts

दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक गाड़ी को किया आग के हवाले, लगभग 10 गाड़ियों में की तोड़फोड़ -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चलती डीटीसी की एसी बस में लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखते हुए यात्रियो की बचाई जान-पढ़े

Ajit Sinha

नाईट डोमिनेशन अभियान के तहत 3804 वाहनों की चैकिंग की गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x