Athrav – Online News Portal
नोएडा

ऐमनाबाद गोल चक्कर का नाम बदलकर शहीद मेजर रोहित कुमार के नाम पर रखे जाने का गांव के लोग कर रहे विरोध-वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ऐमनाबाद गोल चक्कर का नाम बदलकर शहीद मेजर रोहित कुमार के नाम पर रखे जाने का ऐमनाबाद गांव के निवासी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐमनाबाद गोल चक्कर उनके गांव की पहचान है, लेकिन प्राधिकरण इस गोल चक्कर का नाम बदल कर उनके पहचान को मिटाने का काम कर रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे है. गांव वालों का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारी और किसी भी स्थान पर स्थान को शहीद मेजर रोहित कुमार के नाम पर रखना चाहेंगे, तो वह खुद इसका स्वागत करेंगे और भागीदारी करेंगे।

तेज बारिश के बीच ऐमनाबाद गोल चक्कर पर प्रदर्शन कर रहे ये ऐमनाबाद गांव के निवासी है। उनका कहना है कि 2007 में क्षेत्र के विकास के नाम पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ऐमनाबाद गांव के जमीन का अधिग्रहण किया था,

उसके बाद ये गोलचक्कर बनाया गया था और गांव वासियों ने इसका नाम ऐमनाबाद गोल चक्कर रखा था और इस नाम का बोर्ड भी यहाँ लगाया गया था. इतना ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा लगाया सीमेंट का दिशा सूचक भी यहां लगा हुआ।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने हमारा बोर्ड को हटाकर ऐस सिटी में निवासी करीब एक वर्ष पूर्व जम्मू कश्मीर में विमान दुर्घटना में शहीद हुए मेजर रोहित कुमार के नाम पर कर दिया है. जिसका वह विरोध कर रहे है.

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वह देश पर शहीद हुए मेजर रोहित का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन अपने अस्तित्व को खोना नहीं चाहते हैं. गांव वालों का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारी और किसी भी स्थान पर स्थान को शहीद मेजर रोहित कुमार के नाम पर रखना चाहेंगे, तो वह खुद इसका स्वागत करेंगे और भागीदारी करेंगे.

Related posts

फर्जी वीजा-पासपोर्ट बनाने वाले, साइबर ठगी व अवैध ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 नाइजीरियन नागरिक अरेस्ट।

Ajit Sinha

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगाने से एक बदमाश घायल, दूसरा कॉबिंग के बाद पकड़ा गया, लूटे हुए बाइक और मोबाइल बरामद।

Ajit Sinha

करिश्मा चौहान ने यूपीपीसीएस में गाड़े झंडे; पाई 17वीं रैंक, पिता के सपने को बनाया अपना संकल्प।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x