Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बीएमडब्ल्यू कार से 19 किलो 496 ग्राम चांदी गबन कर भाग रहे तीन आरोपित को पुलिस ने दबोचे

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली थाना फेस-2 पुलिस ने वी-वी इम्पेक्स कम्पनी से गबन कर ले जा रहे 19 किलो 496 ग्राम चांदी के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस बीएमडब्ल्यू कार को कब्जे में लिया है जिसका इस्तेमाल इस चांदी ले जाए जाने के लिए किया जा रहा था।  

पुलिस की गिरफ्त में खड़े अजीत सिंह, प्रशांत सिंह और जगतपाल को  फेज-2 थाना पुलिस ने सेक्टर 94 चरखा चौक से उस समय गिरफ्तार किया है जब यह लोग फेस-2 स्थित वी-वी इम्पेक्स कम्पनी से लगभग साढ़े 19 किलो चांदी लेकर फरार होने की फिराक में थे।  पुलिस ने बीएमडब्ल्यू गाड़ी को भी कब्जे में लिया है जिसका समान अपराध में किया जा रहा था। नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 एडीजीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गत 28 जून को वी-वी इम्पेक्स कम्पनी एनएसईजेड नोएडा के अधिकारी कपिल चढ्ढा ने थाना फेज-2 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कम्पनी वीवी इम्पेक्स एनएसईजेड नोएडा से कम्पनी मालिक सुमेर वर्मा के मित्र अजीत सिंह अपने दो साथियो के साथ कम्पनी में आए  और कम्पनी की मशीनो आदि पर आभूषण के रुप मे बनाई  जा रही चाँदी को बनी व अधबनी आभूषण उठाकर ले गए । एडीसीपी ने बताया शिकायत पर थाना फेस 2 पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कम्पनी के कर्मचारियो से विस्तृत जानकारी हासिल कर आरोपी अजीत सिंह, प्रशान्त सिंह, जगतपाल को सैक्टर- 94 नोएडा चरखा चैक गोलचक्कर के पास से बीएमडब्लू सहित गिरफ्तार किया गया, कब्जे से कम्पनी से गबन की गई 19 किलो 496 ग्राम चाँदी बरामद कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एक राय होकर षडयन्त्र कर कम्पनी की चाँदी गबन करने के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

एकतरफा प्यार में पागल दूधिया ने एक स्कूल में महिला टीचर की चाकुओं से गोद कर सनसनीखेज हत्या कर दी-पकड़ा गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

नवनियुक्त एसपी दीप्ति गर्ग एक्शन मोड में, पहली अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए कड़े निर्देश, ढिलाई बरती तो नपेंगे ।

Ajit Sinha

हरियाणा में ड्रग्स तस्करी के लिए कोई जगह नहींः डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x