Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एमएलए राजेश नागर ने अमृता अस्पताल के उद्घाटन स्थल पर अधिकारियों सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-88 में बने अमृता अस्पताल उद्घाटन स्थल का जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी यहां बुधवार को अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान आला अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। विधायक राजेश नागर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे यहां पहुंचेंगे और एशिया के सबसे बड़े अमृता अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। 133 एकड़ में फैला यह अस्पताल दिल्ली एनसीआर सहित पूरे भारत और दुनिया भर के रोगियों को रोग मुक्ति देगा।

इससे करीब एक लाख लोगों को परोक्ष अपरोक्ष रूप से रोजगार भी प्राप्त होगा। नागर ने कहा कि हम चाहते थे कि फरीदाबाद में मदर यूनिट आएं, यह अस्पताल हमें मदर यूनिट वाले रोजी रोजगार के लाभ भी देगा। इससे क्षेत्र के विकास पर भी सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। विधायक राजेश नागर ने बताया कि यहां पीएम के प्रोटोकॉल के हिसाब से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा की व्यवस्था एसपीजी के निर्देशन में है।

आज एडीजी पीके अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। वहीं जिला उपायुक्त यशपाल यादव भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उद्घाटन स्थल को कई जोनों में बांटा गया है। यहां आने वाले हर व्यक्ति के बैठने का स्थान तय है जिसमें माता अमृतानंदमयी मठ के सेवादार सहयोग करेंगे। विधायक राजेश नागर ने बताया कि आध्यात्मिक विभूति माता अमृतानंदमयी देवी के आशीर्वाद से अमृता अस्पताल न केवल रोगमुक्ति बल्कि क्षेत्र के विकास की बहार भी लेकर आ रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि उनका आशीर्वाद सदा ही हमारे ऊपर बना रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद:नए साल की मंगलकामना और स्वागत के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में महामृत्युंज्य यज्ञ का किया आयोजन।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगेगा, सभी नागरिक अस्पतालों में सर्जरी को बंद किया गया है-अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीआईडी ने बीते शुक्रवार को 12 /2 , सेक्टर -37 ने बचे हुए अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों के बारे में जानकारी हासिल की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x