Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: 21 से जींद में शुरू होगा भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हरियाणा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 अगस्त से शुरू होगा और 23 अगस्त तक चलेगा। यह कार्यशाला जींद के हमेटी में होगी। तीन दिनों तक कार्यकर्ताओं से अलग-अलग विषयों पर संवाद किया जायेगा। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने बताया कि ओबीसी मोर्चा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन केंद्रीय संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव संचालन समिति सदस्य एवं पूर्व सांसद सुधा यादव करेंगी तथा तीसरे दिन सत्र का समापन हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ करेंगे। शिविर में सांसद, संगठन मंत्रियों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

कर्णदेव कंबोज ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती रहती है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। इसलिए पार्टी समय-समय पर उन्हें हर विषय पर अपडेट करती रहती है। कम्बोज के अनुसार कार्यकर्ताओं में सीखने की ललक लगातार बनी रहनी चाहिए।

प्रशिक्षण शिविरों में कार्यकर्ताओं को हर क्षेत्र की जानकारी मिलती है। कार्यकर्ता कार्य पद्धति के अनुसार कार्य करें और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें इसलिए प्रशिक्षण वर्ग रखा गया है। कंबोज के मुताबिक ओबीसी मोर्चा के इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष, सभी जिलों के महामंत्री भाग लेंगे।

कंबोज ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम् कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी गजेंद्र यादव, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, डीपी भारद्वाज, महेश शर्मा, शिव शक्तिनाथ बक्शी, हर्ष मेहता, हेमंत गोस्वामी आदि कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Related posts

कांग्रेस को जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं, कांग्रेस जनता पर अपनी बातें थोपती है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Ajit Sinha

अब घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट,डिजिटल सिग्नेचर हरसमय सेवाओं के साथ एकीकृत

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सोहना के ग्रामीणों को सौंपी अपनी पगड़ी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x