Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

फरीदाबाद: गणपति महोत्सव भारतीय संस्कृति, आस्था और भाईचारे का संगम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज जिला फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित एक पार्क लॉन एंव बैंक्वेट हॉल में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में संध्या आरती में शिरकत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित भव्य गणपति महोत्सव कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, आस्था और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की धरोहर हैं, जो समाज में मित्रता और भाईचारे को निरंतर बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को लगातार मजबूत किया है। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर का जीर्णोद्धार तथा कुरुक्षेत्र में कृष्ण धाम के विकास कार्य इसके सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने कार्यक्रम में गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की मंगलकामनाओं की।

इस दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी, भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, भाजपा बल्लभगढ़ महानगर सोहन पाल सिंह, विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, पूर्व भाजिपाव जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, श्री सम्पूर्णानन्द महाराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: अभी चुनावों को चार साल हैं , मैं राजनीति नहीं करने आया ,समाज के लोगों की लड़ाई लड़ रहा हूं: विजय प्रताप

Ajit Sinha

संसद में राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पूछा किसानों को एमएसपी गारंटी कब तक लागू करेगी सरकार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल के सरकार 1 में कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल पंचतत्व में हुए विलीन।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x