Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: अग्निपथ योजना के तहत हिसार में चल रही सेना भर्ती में शुक्रवार को फर्जी प्रवेश के 14 मामले पकड़े हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: अग्निपथ योजना के तहत हिसार में चल रही सेना भर्ती में शुक्रवार को फर्जी प्रवेश के 14 मामले पकड़े हैं। आरोप है कि इन उम्मीदवारों के द्वारा नकली या छेड़छाड़ कर बनाए गए एडमिट कार्ड के साथ भर्ती में प्रवेश का प्रयास किया गया था।

सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सेना भर्ती रैली अपने मध्य में पहुंच गई है और फतेहाबाद की तीन तहसीलों के उम्मीदवारों ने शुक्रवार को रैली में भाग लिया। नकली या छेड़छाड़ किए गए एडमिट कार्ड के साथ प्रवेश के प्रयासों में बढ़ोतरी हुई है।

भर्ती प्रक्रिया में सतर्कता व पारदर्शिता के कारण ये मामले पकड़े जा रहें हैं। भर्ती कार्यालय की ओर से आगाह किया गया है कि ऐसी धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज चार कार्यकारी अभियंताओं के तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

नूंह से लिया आरोपी इक़बाल ऊर्फ कांति हिरासत में, पत्नी पर भी है केस दर्ज, अब तक 9 पर हुई कार्रवाई, 40 अन्य रडार पर -डीजीपी

Ajit Sinha

हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के गोदाम इंचार्ज ₹35000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x