Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने की शिक्षा मंत्री से मुलाक़ात।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/यमुनानगर: हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (एचजीसीटीए) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रधान डॉ. अमित चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को हरियाणा के शिक्षा मंत्री  कंवरपाल से कॉलेज प्राध्यापकों की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में मुलाकात की।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित चौधरी ने बताया कि यह वार्ता बहुत सकारात्मक रही और इन पर गंभीरता से विचार करते हुए शिक्षा मंत्री ने उच्चतर शिक्षा महानिदेशक राजीव रतन को फोन कर इनको शीघ्र पूरा करवाने का निर्देश दिया।शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष अरुण कुमार, महासचिव डॉ. प्रतिभा चौहान, संगठन सचिव डॉ. सुनील कुमार, संयुक्त सचिव ज्योति दहिया एवं संघ प्रवक्ता डॉ. रवि शंकर मौजूद रहे। 

भेंटवार्ता के बारे में जानकारी देते हुए महासचिव डॉ. प्रतिभा चौहान ने बताया कि शिक्षक संघ ने प्राध्यापकों की विभिन्न मांगों का डिमांड चार्टर शिक्षा मंत्री को सौंपा।  इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, पे-बैंड फोर के इंटरव्यू , कॉलेजों में प्रोफेसर के पद और ग्रामीण सेवा जैसे महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्राध्यापकों के ऑनलाइन तबादले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इस महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर एसोसिएशन ने कई ठोस सुझाव दिए, जिनमें हर कॉलेज को एक यूनिट मानने का मुद्दा प्रमुख रहा। शिक्षा मंत्री ने पे बैंड फ़ोर के साक्षात्कार, नोशनल इन्क्रीमेंट, एमफिल पीएचडी के इन्क्रीमेंट और एमटेक जैसे विषयों की एडवांस इन्क्रीमेंट आदि मुद्दों को शीघ्र सुलझाने का आश्वासन दिया।

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय और सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के बीच समझौता

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए 14 व 15 फरवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस, 53 कमांडो की टीमों के 424 पुलिस के जवान उतरे फील्ड में, प्रत्येक टीम में होंगे 8 कमांडो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x