Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

आपात स्थिति को भांपते हुए लोकेशन पर तत्परता से पहुंची हरियाणा 112, नाबालिग के खिलाफ जघन्य अपराध का हुआ खुलासा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ पंचकूला:हरियाणा पुलिस के राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (हरियाणा 112) द्वारा आज 112 पर किए गए सिग्नल कॉल के जवाब में प्रभावी भूमिका निभाते हुए एक दुष्कर्म पीड़िता को अपराध की रिपोर्ट करने में तत्परता से सहायता उपलब्ध करवाई गई। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को  112 पर की गई एक कॉल राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र, पंचकुला में लैंड हुई, जहां एक लड़की को सिसकते और रोते हुए सुना गया। इसके बाद काॅल काट दिया गया।
                 
112 के संचार अधिकारी ने पाया कि फोन करने वाला काॅलर किसी परेशानी में है। आपात स्थिति को भांपते हुए तुरंत उसे वापस फोन लगाया और उससे बात करने की कोशिश की। कॉलर जो अपनी दुर्दशा को साझा करने में अनिच्छुक था उसे पर्यवेक्षक संचार अधिकारी ने अधिक जानकारी देने  के लिए आश्वस्त किया।

इस बीच, नेटवर्क सेवा प्रदाता द्वारा प्रदान की गई लोकेशन के आधार पर पंचकुला जिले की ईआरवी-529 को घटना की गंभीरता के बारे में सूचित किया गया और पीड़ित के सटीक स्थान को ट्रैक करने के लिए अलर्ट पर रखा गया। ईआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी पीड़िता को काॅल किया और उसकी सही लोकेशन का पता लगाते हुए स्थान पर पहुंची। पंचकूला पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम को भी ईआरवी कर्मियों ने लोकेशन पर बुलाया।
                     
इसके बाद काॅल करने वाली नाबालिग लड़की ने बताया कि घर के मालिक के ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसे अपनी सुरक्षा का डर था। इसलिए वह जानकारी को किसी के साथ साझा नहीं कर सकती थी। इस जघन्य वारदात में आगे की कार्रवाई के लिए मामला पंचकूला पुलिस को सौंप दिया गया। इस प्रकार एक नाबालिग लड़की के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराध का पर्दाफाश करने में हरियाणा 112 की समस्त टीम ने त्वरित और समय पर कार्रवाई करते हुए अहम भूमिका निभाई।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत महिला थाना पंचकूला में मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: एसीबी की टीम ने आज सचिन, सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 100000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया .

Ajit Sinha

उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की अहम गुरुग्राम में बैठक हुई आयोजित, डीजीपी सहित अन्य राज्यों के पुलिस प्रमुख रहे मौजूद

Ajit Sinha

जब भी कांग्रेस बीजेपी सरकार को घेरती हैं, तो उनका कमल खिल उठता हैं, “जन आक्रोश रैली” में घेरा तो, 3 राज्यों में कमल खिल उठा।    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x