Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में बनेगी नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार, घर-घर तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ -सीएम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि घर-घर तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अब प्रदेश में नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार बनेगी। प्रदेश में केन्द्र, राज्य और अब शहर की सरकार मिलकर तेजी के साथ विकास कार्यों को पूरा करेगी। नगर निकायों के चुनावों में भाजपा के मेयर, चेयरमैन और पार्षद भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र के थानेसर में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। नायब सिंह ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर लगातार विश्वास जता रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार जन सेवा का दायित्व सौंपा है और दिल्ली में हुए चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से अपनी जीत दर्ज की है। हरियाणा निकाय चुनावों में भी भाजपा अपनी जीत का परचम लहराएगी। भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है और स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश व मेहनत से लगे हुए है। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालते ही वर्तमान राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी तरह निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास होगा। 

Related posts

दिल्ली में होने वाली महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में होगी हरियाणा की जबरदस्त भागीदारी- हुड्डा

Ajit Sinha

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा जमा की जाने वाली प्रतिभूति राशि में संशोधन किया है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी राहुल नरवाल को रिक्त पद के समक्ष नवगठित हांसी जिले का उपायुक्त लगाया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x