Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2900 किलोग्राम के लगभग ज्वलनशील/विस्फोटक बरामद, एक डॉक्टर अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बीते अक्टूबर माह में नौगाम, कश्मीर क्षेत्र में अज्ञात राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा सार्वजनिक शांति और सम्प्रभुता को भंग करने के इरादे से एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े पोस्टर चिपकाए गए थे। जिस पर थाना नौगाम में मामला दर्ज किया गया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान गांव धौज स्थित अल-फलहा अस्पताल में नियुक्त एक डॉक्टर मुजामिल की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिस पर नौगाम थाना की पुलिस टीम द्वारा फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा की मदद से एक संदिग्ध डॉक्टर मुजामिल को अक्टूबर माह के अंत में गिरफ्तार किया था। उनका कहना है कि आरोपित मुजामिल की पूछताछ व तकनीकी सहायता से फरीदाबाद व जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 नवम्बर को एक क्रिनकॉव (Krinkov) असाल्ट राइफल, 3 मैग्जीन, 83 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस व दो मैग्जीन बरामद किए  तथा 9 नवम्बर को गांव धौज से फतेहपुर तगा रोड पर बने एक कमरे से IED बनाने के लिए विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ लगभग 358 किलोग्राम (अमोनिया+नाइट्रेट) व अन्य सामग्री केमिकल, ज्वलनशील पदार्थ, बिजली के सर्किट, बैटरी, वायर, रिमोट कंट्रोल, टाइमर, मेटल सीट आदि बरामद किए । आज सोमवार ,10 नवम्बर को फरीदाबाद व जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव फतेहपुर तगा स्थित डहर कॉलोनी से लगभग 2563 किलोग्राम विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया  है। इस प्रकार टीम द्वारा अब तक लगभग 2900 किलोग्राम विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है।

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगेगा, सभी नागरिक अस्पतालों में सर्जरी को बंद किया गया है-अनिल विज

Ajit Sinha

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथ गैस सिलेंडर से भरे 3 पिकअप गाड़ियों को थाना सेक्टर -65 , गुरुग्राम की टीम ने पकड़े है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आमजन शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की करें पालना : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x