Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दक्षिण बिजली वितरण निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय के प्रांगण में किया ध्वजारोहण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज दक्षिण बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के हेड ऑफिस सेक्टर-23 सर्कल कार्यालय पर बिजली निगम के अधिकारियों सहित एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव सुनील खटाना व कर्मचारी नेताओं ने आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के रूप में ध्वजारोहण कर आज़ादी का जोरदार जश्न मनाया ।

जिसके बाद मेहनतकश कर्मचारियों को उनके कार्य की कुशलता में निपुणता को देखते हुए लगभग 22 कर्मचारियों को निगम एवम उपभोक्ताओं के प्रति सजग रहकर निर्बाध सेवाएँ प्रदान करने में उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर हौंसला अफ़ज़ाई की और मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया ।

इस मौके पर नरेश कुमार कक्कड़ सहित चारों एक्सईएन, एसडीओ तथा कर्मचारी नेताओं में सतीश छाबड़ी, सन्तराम लाम्बा, कर्मबीर यादव, विनोद शर्मा, लेखराज चौधरी, मदनगोपाल, बृजपाल, पुष्पेंद्र, अशोक लाम्बा आदि भारी संख्या बल में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का ए ब्लॉक के निवासियों ने नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने परकिया धन्यवाद्।

Ajit Sinha

कॉलेज में छात्राओं से यौन शोषण करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी विक्रम को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पृथला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा को मिला बलदेव अलावलपुर का साथ, हुए गदगद -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x