Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पलवल: छत्तीसगढ़ से तस्करी कर लाई जा रही 64 किलो गांजा पत्ती जब्त, दो गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने छत्तीसगढ़ से तस्करी कर लाई जा रही 64.200 किलोग्राम गांजा पत्ती को जब्त कर चालक समेत दो आरोपियों को पलवल जिले से गिरफ्तार किया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि एक कैंटर में विशेष रूप से डिजाइन किए गए गुप्त स्थान में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी। गुप्त स्थान को एक दरवाजे नुमा टीन शेड से ढका हुआ था जिसे नाॅरमल चैकिंग के दौरान पता लगाना मुश्किल था। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सूरज और संदेश हैं।

उत्तर प्रदेश नंबर के एक टैंकर में ड्रग्स की तस्करी के बारे में इनपुट मिलने के बाद एंटी नारकोटिक्स सेल की एक टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नाका स्थापित कर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर होडल में एक कैंटर को चेकिंग के लिए रोका। जांच के दौरान टीम ने वाहन में विशेष रूप से तस्करी के उद्देश्य से बनाए गए गुप्त स्थान से 64 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ 23 पैकेट में था जिन्हें 4 प्लास्टिक बैग में डाला गया था।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त ने आज की 28 नगर पालिकाओं और 18 नगर परिषदों के आम चुनावों की घोषणा

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सावर्जनिक स्थल पर आयोजित पार्टी में शराब का सेवन करते हुए पुलिस ने 22 लड़के  व 8 लड़कियां पकड़ी -देखें वीडियो। 

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व डीएफएससी, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने 2 राशन दुकानों में की छापेमारी, एक पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x