Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बीजेपी के नाम पर लोगों को अपना रसूख दिखाकर बदतमीजी करने वाले नेता पर दर्ज हुई एफआईआर, तलाश में जुटी पुलिस।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: बीजेपी नेता का अपनी सोसायटी में रहने वाली महिला के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद, कोतवाली फेज-2 में पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप पर  बीजेपी के नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस के मुताबिक आरोपित  नेता श्रीकांत त्यागी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए श्रीकांत त्यागी की पत्नी, ड्राइवर ,चचेरा भाई और एक अन्य को पुलिस हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है.    
 
सेक्टर- 93 ए ओमेक्स ग्रांड सोसायटी में आलीशान बना ये फ्लैट श्रीकांत त्यागी का है. उसने कॉमन एरिया पर कब्जा करने के लिए उसने जहां बच्चे खेलते हैं, वहां पेड़ लगाए। शुक्रवार को झाड़ियां लगाकर उस पर कब्जा करना शुरू कर दी। जब सोसाइटी में ही रहने वाली एक महिला ने उसे रोका तो श्रीकांत ने महिला को धक्का दिया। भद्दी भद्दी गालियाँ दीं और अश्लील टिप्पणियां की … हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। सोसाइटी के लोगों ने श्रीकांत के खिलाफ शिकायत दी है। लेकिन पुलिस ने शुरू में कुछ नहीं किया पर जब ये वीडियो जो वायरल हुआ तब बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन तब तक श्रीकांत त्यागी फ़रार हो गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है मामले की जांच कर रही है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.  
 
पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी यूपी के डीजीपी को नोटिस भेजा हैं. ये वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने श्रीकांत त्यागी से पल्ला झाड़ कहा है कि ये बीजेपी का सदस्य नहीं है… पर श्रीकांत की बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ ये तस्वीरें कुछ और सच बयान करती हैं …

Related posts

दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कोतवाली थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने दो लोगों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

Ajit Sinha

किसानों की गिरफ्तारी, हंगामा कर रहे किसानों पर पुलिस ने की लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x