Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

22 पुलिसकर्मियों को मानेसर एनएसजी में संगठित अपराध, विध्वंसकारी तत्वों और आतंकवादी खतरों से निपटने की दिलाई ट्रेनिंग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एनएसजी यूनिट, 11 विशेष रेंजर्स ग्रुप (एसजीआर) मानेसर,गुरुग्राम की कमांडर श्रीमती सुदीप्त दास IPS  की देखरेख में गुरुग्राम पुलिस की स्वाट  (Special Weapons And Tactics) टीम के 22 पुलिसकर्मियों ने मानेसर में स्थित विशिष्ट एनएसजी इकाई 11 स्पेशल रेंजर्स ग्रुप (एसआरजी) द्वारा 25-30 अगस्त 2025 तक आयोजित आतंकवाद-रोधी क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर इस विशेष कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया।

एनएसजी की विशेष इकाई एसआरजी से गुरुग्राम पुलिस की स्वाट टीम के 22 पुलिसकर्मियों द्वारा प्राप्त गई इस विशेष ट्रेनिंग से संगठित अपराधों, विध्वंसकारी तत्वों और आतंकवादी खतरों से निपटने में स्वाट टीम की क्षमता बढ़ेगी और एनएसजी के साथ अंतर-संचालन क्षमता में सुधार होगा।

पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम विकास अरोड़ा IPS, ने 24 जून 2025 को एनएसजी द्वारा गुरुग्राम पुलिस की स्वाट  टीम के साथ संयुक्त प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल करने के उपरान्त गुरुग्राम पुलिस की SWAT के पुलिसकर्मियों को उपरोक्त प्रशिक्षण दिलाने का फैसला लिया था और पुलिस आयुक्त के अनुरोध पर एनएसजी  में यह विशेष प्रशिक्षण कोर्स आयोजित करके गुरुग्राम पुलिस की SWAT टीम के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Related posts

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला गुरुग्राम,दो हमलावरों ने कारोबारी को कार्यालय में घुसकर मारी गोली, कारोबारी की हुई मौत, दूसरा घायल-जांच जारी।

Ajit Sinha

आईएमटी खरखौदा भी होगा गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित, यूनो मिंडा लगाएगी करीब 1100 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

Ajit Sinha

2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने संभाली पंचकूला डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक की कमान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x