Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में बाइक सवार शातिर लूटेरा घायल, कब्जे से लूटे हुए मोबाइल, बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : कोतवाली- 58 क्षेत्र स्थित सेक्टर- 62 के डी-पार्क के पास बाइक सवार बदमाश और 58 पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर लूटेरा  घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही इनके पास से पुलिस ने लूटे हुए दो मोबाइल, अवैध दो तमंचा, कारतूस सहित एक बाइक बरामद किया गया है। पुलिस मुठभेड़ घायल बदमाश कि पहचान हापुड़ निवासी सद्दाम के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

एडिशनल डीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सद्दाम के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में लूट, चोरी, गोकशी और गांजा तस्करी सहित अन्य धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सुबह सैर करने वालों से लगातार मोबाइल और चेन लूट घटनाओं शिकायत मिलने पर 58 कोतवाली पुलिस कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी की अगुवाई में सेक्टर-62 स्थित डी पार्क के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति उधर से निकला। संदिग्ध लगने पर पुलिस की टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख बाइक सवार बदमाश ने पुलिस की टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली बदमाश सद्दाम के पैर में लग गई।
 
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल सद्दाम को इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुछ्ताछ के दौरान सद्दाम ने बताया कि दो दिन पहले सद्दाम ने कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूटा हुआ मोबाइल उसके कब्जे से बरामद हुआ है. इसके अलावा चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। सद्दाम के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में लूट, चोरी, गोकशी और गांजा तस्करी सहित अन्य धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड के चार्मवुड के एक सोसायटी में आवारा कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुआ हंगामा -दो लड़कियों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

मोटो जीपी रेस में फाइनल मुकाबले में इटेलियन राइडर मार्को बेजेची ने मारी बाजी और बने चैंपियन  

Ajit Sinha

दो आदतन अपराधियों मकान और ऑफिस पर चला गुरुग्राम पुलिस प्रशासन का बुलडोजर, किया ध्वस्त -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x