Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथों किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में नौकरी दिलाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा है। इस मामले में एसीबी ने हिसार के रावलवास खुर्द निवासी निजी व्यक्ति सत्यनारायण को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि गांव बयाना खेड़ा निवासी मनदीप की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति ने उसे चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चपरासी के पद पर नियुक्त करने के बदले 1,20,000 रुपये की मांग की थी। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति ने अपना परिचय एसडीएम कार्यालय, हिसार में क्लर्क के रूप में कार्यरत बताया।प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद रेड करने के लिए टीम का गठन किया और आरोपी सत्य नारायण को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इस संबंध में एसीबी थाना हिसार में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

महिलाएं शिक्षा के साथ-साथ हरेक क्षेत्र में हो रहीं हैं अग्रणी-राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

दिल्ली में बढ़ते क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर के ब्रेकडाउन होने का असर अब छोटे-छोटे बच्चों पर भी पड़ रहा है, ये बहुत चिंताजनक है-सीएम

Ajit Sinha

गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने एक्सिस बैंक के मैनेजर मीत को 20000 इनाम व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित -वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x