Athrav – Online News Portal
नोएडा

एनआरआई रेजिडेंसी सोसायटी के 12वे फ्लोर पर स्थित फ्लैट में लगी आग, सब कुछ जल कर खाक, कोई घायल नहीं

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: कोतवाली सेक्टर-39 इलाके के सेक्टर- 45 स्थित एनआरआई रेजिडेंसी सोसायटी के 12वे फ्लोर स्थित सुबह अचानक भीषण आग लग गई. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन फ्लैट पूरी तरह जल कर खाक हो गया था। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

तस्वीरो में दिखाई रही ये भीषण आग नोएडा के सेक्टर- 45 स्थित एनआरआई रेजिडेंसी सोसायटी के 12वे फ्लोर पर स्थित फ्लैट 1201 में लगी है। आग सुबह साढ़े पाँच बजे के करीब यह आग लगी। एनआरआई रेजिडेंसी सोसायटी निवासी राहेश पुरोहित ने बताया जब आग लगी, उस समय फ्लैट मालिक नहीं थे, घर में मौजूद केयर टेकर ने आग की सूचना पड़ोसियो और गार्ड्स को दी और गार्ड्स ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सोसाइटी में फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं। आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया.

आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक फ्लैट में रखे सारा का सारा सामान जल कर खाक हो गया था। फायर अधिकारियों का कहना है कि इस आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण जांच की जा रही है. इस आग में ऊपर वाले फ्लैट को भी काफी नुकसान हुआ है.सोसायटी के निवासियों का कहना है बिल्डिंग में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है, सोसाइटी में फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे थे फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Related posts

16वीं मंजिल से कूदा युवक, मौत से पैरामाउंट सोसायटी में मचा हड़कंप

Ajit Sinha

चांदी की लूट के मामले में पुलिस ने होमगार्ड के एक जवान समेत तीन लोगों को किया अरेस्ट,एक होम गार्ड फरार-जरूर पढे 

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच हुए दो एनकाउंटर में दो शातिर ,चोर घायल…दो अरेस्ट, चोरी की ज्वेलरी और, तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x