Athrav – Online News Portal
नोएडा राजनीतिक

कौन बन गया मंत्री, सीएम को पता नहीं: अखिलेश यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पांच साल तक सरकार चलाने वाले सीएम को ये पता ही नहीं चला कि कौन मंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सब कुछ भी सामान्य नहीं है।

शहर के सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी में स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सपा नेता भरत प्रधान के पिता रघुवर प्रधान की प्रतिमा के अनावरण के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। हाल ही में सर्फाबाद गांव में डीपी यादव ने अपने पिता तेजपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस अवसर पर सपा के विधायक शिवपाल यादव बतौर अतिथि मौजूद थे।

तय समय से तकरीबन एक घंटे से देरी से अखिलेश यादव गढ़ी चौखंडी पहुंचे। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए थे। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने रघुवर प्रधान को याद किया। उन्होने कहा कि मेरे लिए ये बड़ा भावुक क्षण है। वे चाहते थे कि एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए मैं यहां आऊं, लेकिन विडंबना देखिए कि शादी नहीं, बल्कि मैं उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आया हूं। अखिलेश ने कहा कि जो आया है, उसे जाना है। रघुवर प्रधान यहीं हैं। वे शरीर से बेशक चले गए हों, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे बीच रहेंगी। इस अवसर पर भरत यादव के बेटे दीपांशु ने स्कूल के एक बच्चे द्वारा बनाए गए अखिलेश यादव के स्क्रैच को उन्हें भेंट किया।

Related posts

नेपाल के रास्ते भारत आकर ग्रेटर नोएडा में फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए रह रहे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, जो ज्वलंत मुद्दे हैं इस देश के, उनके विषय में राहुल गांधी बोलते रहेंगे, आवाज उठाते रहेंगे।

Ajit Sinha

सनसनीखेज खुलासा: बहन के चरित्र पर शक होने पर भाइयों ने गला घोट कर की हत्या, अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x