Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

वीवो कंपनी के कन्टेनर गाड़ी से चोरी गए लगभग ढाई करोड़ के मोबाइल फोन बरामद, कन्टेनर ड्राइवर समेत 3 आरोपित पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने आज मोबाइल कंपनी के कन्टेनर गाड़ी के ड्राइवर से सांठ-गांठ करके लगभग ढाई करोड़ रूपए के गाड़ी से मोबाइल फोन चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम अरविन्द दुबे, अभिषेक चौहान, सिमरन सेठी हैं। चोरी के मोबाइल फोन की कुल संख्या 603 है, जिसकी कीमत कुल ढाई करोड़ रूपए बताई गई है। इस चोरी की वारदात को गत 8 अप्रैल को अंजाम दिया गया था। इनके कब्जे से पुलिस एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।   

पुलिस ने कंपनी के कंटेनर गाड़ी से मोबाइल चोरी करने के एक मामले 3 बदमाशों, अरविन्द दुबे, अभिषेक चौहान, सिमरन सेठी को ग्राम झट्टा रेलवे अंडरपास के पास थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से चोरी के 603 मोबाइल फोन मय एक तमंचा,  जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि नॉलेज पार्क पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जिसमे तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, ये घटना गत 8 अप्रैल 2025 को हुई थी. जिसमे वीवो कंपनी से कन्टेनर, सप्लाई के लिए मोबाइल लेकर चला था. उससे चोरी हुई थी। बाद में कंटेनर, एनपीएक्स चौकी क्षेत्र में बरामद हुआ ।एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया जो लोग गिरफ्तार ,उनमें एक अरविन्द दुबे जो फर्रुखाबाद का रहने वाला है, अभिषेक चव्हाण जो एटा का रहने वाला है और सिमरन शेट्टी जो दिल्ली का रहने वाला है, इसमें जो अरविन्द दुबे कॅटैनर का ड्राइवर है। वो मॉल को  लेके चला था और इन दोनों लोगों के साथ मिल के उसने कंटेनर से चोरी किया था. जिसके संबंध में नाला पार्क थाने पर मुकदमा दर्ज है और उसमें ये बरामद की गई है।

Related posts

सुसाइड नोट में लिखा है कि इंटरनेट से पता चला था कि नाइट्रोजन गैस से आत्म हत्या करने पर ज्यादा दर्द का अहसास नहीं होता

Ajit Sinha

हरियाणा: एयरफोर्स मैन रिक्रूटमेंट भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन परीक्षा में  पेपर पास करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बायोमेट्रिक प्रारंभिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने पहुँचा था अभ्यर्थी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x