Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

बिना सरकारी संरक्षण के नहीं हो सकती अवैध माइनिंग : अशोक तंवर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम;पूरे प्रदेश में अवैध माइनिंग का खेल चल रहा है। अपने कर्तव्य को निभाते हुए डीएसपी शहीद हो गए। चाहे महेंद्रगढ़ की बात हो, डाडम की बात हो, यमुना नदी में भी अवैध माइनिंग हो रही है। पंचकूला के बरसाती नालों की बात हो। पूरे प्रदेश में अवैध माइनिंग का खेल चल रहा है। बिना सरकारी संरक्षण के अवैध माइनिंग नहीं हो सकती। ये बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने गुरुवार को गुरुग्राम में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना कर्तव्य निभाते हुए अपराधियों के शिकार हो जाते हैं। मंत्री बयान दे देते हैं और फिर से वही खेल शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने प्रदेश को अपराधियों के हाथों में सौंप दिया है।

खट्टर सरकार की शिक्षा नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करवा कर शिक्षा का भी निजीकरण करना चाहती है। जहां एक तरफ सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए ₹500 देने होंगे, वहीं प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकार ₹1100 देगी। सरकार ने स्कूलों को बेचने की तैयारी कर ली है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व का चौथे सबसे अमीर आदमी बन गए है। उन्होंने कहा कि यह देश अडानी और अंबानी का देश है। अडानी और नरेंद्र मोदी में कोई खास फर्क नहीं है। जहां एक तरफ आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है, दूसरी तरफ अदानी और अंबानी दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रहे हैं। 

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। कांग्रेस और बीजेपी एक सिक्के के दो पहलू हैं। राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दिखा दिया कि वे बीजेपी की बी टीम हैं। आज के समय आम आदमी पार्टी मैं देश की जनता को नई उम्मीद नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी जनता को फ्री बिजली फ्री पानी और जन सुविधाएं देने का काम करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसे संस्थाओं की स्वायत्तता खत्म होती जा रही है। केंद्र सरकार अपने हित में इन संस्थाओं का प्रयोग कर रही है। जोकि सरासर लोकतंत्र की हत्या है। आज केजरीवाल मॉडल लोगों को पसंद आ रहा है। आम जनता को सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं मोदी सरकार उद्योगपतियों का घर भरने में लगी है। आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। इससे पूर्व, उन्होंने शहीद डीएसपी सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश डागर, महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया, डॉ. सारिका अग्रवाल, पवन नेहरा, गोपाल जिंदल और अनिल कुकरेजा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन लग्जरी गाड़ियों के साथ चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

उपायुक्त अमित खत्री ने किया मानेसर के कन्या स्कूल का किया दौरा, सुरक्षा प्रबंधों और शिक्षा के लिए सुविधाओं का लिया जायजा

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं को निष्ठा से कार्य करने की दिलाई शपथ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x