Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

लाइयन क्लब गुरुग्राम के सहयोग से समाज के पिछड़े वर्ग के बच्चों के स्कूल में एक हेल्थ कैम्प का आयोजन किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मिशन पिंक हेल्थ  गुरुग्राम ने आज लाइयन क्लब गुरुग्राम के सहयोग से समाज के पिछड़े वर्ग के बच्चों के स्कूल में एक हेल्थ कैम्प का आयोजन किया । मुस्कान नामक एनजीओ  द्वारा चलाए जा रहे इस स्कूल में लगभग 200 गरीब  बच्चों को शिक्षा दी जाती है। इस कैंप के तहत , बच्चों एवं उनकी माताओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई।  गुरुग्राम के बहुत से जाने माने डॉक्टर  इस मिशन से जुड़े हैं। आईएमए  गुरुग्राम के प्रेसिडेंट डा॰ वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों का हौसला बढ़ाया. मिशन पिंक हेल्थ की चेयरमैन  डा॰ सविता चौधरी ने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य और सौहार्दपूर्ण जीवन जीने के तरीके बताएं ।

डा॰ अजय अरोड़ा ने टीकाकरण और सेहतमंद भोजन के बारे में बताया. डा॰ हर्षा सहगल ने स्वच्छता के बारे में  और डा॰ कपिल मिश्रा ने आँखो के स्वास्थ्य के बारे में बताया।डा॰ सारिका वर्मा ने प्लास्टिक के दुष्परिणाम और पेड़ लगाने के लाभ बताए।  डा॰ रमा यादव और डा॰ अंजू शर्मा ने माताओं को एनीमिया और माहवारी सम्बंधित जानकारी दी।   सब बच्चों का हीमोग्लोबिन ( Hb) भी टेस्ट करवाया गया.

लाइयंज़ क्लब गुरुग्राम द्वारा डेंटल किट सब बच्चों को दी गई  और “feed the hunger” के अंतर्गत बच्चों को खाना भी वितरित किया गया. डा॰ सविता चौधरी ने बताया कि मिशन पिंक हेल्थ द्वारा इस प्रकार के हेल्थ कैम्प हर महीने विद्यालयों में आयोजित किए जाते हैं और किशोर आयु के बच्चों को एनीमिया, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य और माहवारी के दौरान होने वाले विकारों के बारे में शिक्षा दी जाती है. आईएमए के इस प्रोग्राम को पिछले चार साल से सुचारू रूप से गुरुग्राम में चलाया जा रहा है। 

Related posts

नूंह/सोहना हिंसा के दौरान गोली मारने की वारदात को अंजाम देने में शामिल 1 और आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

स्वास्थ्य केंद्रों में 419 आयुष चिकित्सकों, 419 आयुष फार्मासिस्ट, 419 सेवादारों के पद सृजित करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मेट्रो अस्पताल में आज बडखल की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने लेडीज क्लब की विधिवत रूप से शुरूआत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x