Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

तावडू डीएसपी सुरेंद्र सिंह की खनन माफियाओं ने आज दिन दहाड़े ट्रक से कुचल कर हत्या कर दी-पुलिस जांच में जुटी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
मेवात: खनन माफियाओं ने आज लगभग साढ़े 11 बजे तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को ट्रक चढ़ा कर दिन दहाड़े हत्या कर दी। ये घटना पंचगांव की पहाड़ियों में घटित हुई हैं। यहां पर डीएसपी सुरेंद्र पत्थर माफियाओं को पकड़ने के लिए गई हैं। अभी पुलिस की घटना स्थल पर इस सनसनीखेज वारदात की बारीकी जांच कर रही हैं। इस मामले में मेवात के एसएसपी वरुण सिंगला से बात करने की कोशिश की गई पर उन्होनें अपना मोबाइल फोन काट दिया।

संभवत हैं इस केस की जांच में जुटे होंगे। इस केस में ज्यादा और सही जानकारी के लिए पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल से बात करने की कोशिश की गई पर उनसे बात नहीं हो पाई। इसके बाद उनके प्रवक्ता से फोन पर बात की गई तो उन्होनें कहा कि इस दुःखद घडी में पुलिस की मृतक डीएसपी सुरेंद्र सिंह के परिवार के साथ खड़ी हैं,अपराधी कोई भी हो उसे बख्सा नहीं जाएगा। आगे जैसी जानकारी मिलेगी, वह मीडिया से मुहैया करा दी जाएगी।

Related posts

हरियाणा प्रदेश के लोगों को अब ‘हरियाणा एक, आपातकालीन नम्बर एक‘ पर सभी प्रकार की सहायता प्राप्त होगी- चावला

Ajit Sinha

ग्रुप डी की भर्ती में DSC और OSC के लिए आरक्षण, 7596 पदों में से 1209 पद DSC और OSC के लिए आरक्षित

Ajit Sinha

चार कारों में तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा की 21 लाख रूपए कीमत की 386 पेटी अवैध शराब बरामद, तीन अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x