Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

नई पार्लिमेंट:”पहले शेर छोटा था उसका मुंह भी छोटा था, अब शेर बड़ा,और शेर का मुंह भी बड़ा हो गया है”- अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नई पार्लिमेंट के लिए तैयार किए गए राष्ट्रीय चिन्ह (शेर) के संबंध में कहा कि “पहले शेर छोटा था उसका मुंह भी छोटा था, अब शेर बड़ा हो गया है जो नए संसद भवन के लिए शेर लगाया है वह साढ़े 6 फुट का है और शेर का मुंह भी बड़ा हो गया है, अब बड़े मुंह को देखकर विपक्षी नेता डर रहे हैं तो डरते रहे”।विज आज फरीदाबाद में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बारे में विपक्ष ने पहले काफी शोरगुल किया था।

फरीदाबाद में बनाए जा रहे हैं अमृता अस्पताल के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि “वे समझते हैं कि शायद यह देश का सबसे बड़ा अस्पताल बन रहा है। यह अस्पताल 2400 बेड का अस्पताल है और सब सुविधाओं से सुसज्जित है। इस अस्पताल में आधुनिक उपकरणों को लगाया गया है जिनमें ऑटोमेशन है लेबोरेटरी है जिसमें ऑटोमेटिक सारे टेस्ट किए जायेंगे और डॉक्टर के पास रखी स्क्रीन पर आ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल सुपर स्पेशलिटी है और इसमें पीडियाट्रिक के लिए 300 beds अलग से रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज भी खोला जायेगा जिससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत लाभ और सुधार होगा।

Related posts

रिश्वतखोरी में एटीपी अरेस्ट , अनाधिकृत कॉलोनी को ना तोड़ने के एवज में बिचौलिए आर्किटेक्ट के जरिए से मांगे 40 लाख

Ajit Sinha

खनन माफिया और सत्ता में बैठे लोग मिलकर प्रदेश को लूट रहे – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इंडियाबुल्स धानी फाइनेंस का कर्मचारी बनकर लोन कराने के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x