Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: हाल ही में हुए नगर पालिका/परिषद चुनावों के बाद राजनीतिक दल हुए सक्रिय- उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर-15 के सामुदायिक भवन में शहर वासियों से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रूबरू हुए जहां पर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया और शहर वासियों ने उपमुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद सेक्टर- 15 स्थित सामुदायिक भवन में शहर वासियों वासियों से रूबरू हुए इस अवसर मुलाकात के दौरान लोगों की समस्याओं का भी निराकरण किया।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के युवा इकाई को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी पहल की है जो जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जिले में गरीब निर्धन असहाय परिवारों के 50 बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कराने के लिए गोद लिया है। इस कड़ी को प्रदेश और देश स्तर पर ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत हुई और कहा कि एमएसएमई की विभिन्न पॉलिसी पर सरकार को भी काम बढ़ाना होगा।

आपको बता देंगे हरियाणा में नगर पालिका और नगर जिला परिषद के चुनावों के पश्चात अब राजनीतिक दल सक्रिय होने लगे हैं कयास लगाया जा रहा है कि नगर निगम चुनावों को लेकर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश में विकास की चाबी के तहत निरंतर तूफानी दौरे कर रहे हैं जहां पर शहर वासियों और ग्राम वासियों से रूबरू होते हुए  जन समस्याओं को सुनकर निराकरण भी कर रहे हैं। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने पार्टी के पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

Related posts

फरीदाबाद : विश्व मानव रूहानी केंद्र ,नवांनगर के द्वारा कावंड़ियों के लिए तिलपत रोड, हरकेश नगर के लगाए शिविर, कावंड़ियों का लगा तांता।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद में सुनील मित्तल नामक गुंडों का आतंक, जन्म दिन पार्टी मना रहे 3  लोगों के हाथ-पैर और पसली तौरी, केस दर्ज नहीं  

Ajit Sinha

जेजेपी ने दिल्ली में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 14 पदाधिकारी नियुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x