Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने रोहतक से विधायक भारत भूषण बत्रा को दिया जवाब।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अक्टूबर 2024 में प्रदेश में राशन कार्डों की कुल संख्या 51,72,270 थी। राज्य मंत्री राजेश नागर आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रोहतक से विधायक भारत भूषण बत्रा द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड की दो केटेगरी हैं यानि प्राथमिकता परिवार (गरीबी रेखा से नीचे – बीपीएल) और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई)।

नागर ने सदन को बताया कि अक्टूबर 2024 में इनमें प्रथमिकता वाले परिवार अर्थात गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवार के कुल राशन कार्डों की संख्या 48,79,423 थी। अन्तोदय अन्न योजना (एएवाई) के अंतर्गत कुल राशन कार्डों की संख्या 292,847 थी। इस प्रकार अक्टूबर 2024 में प्रदेश में राशन कार्डों की कुल संख्या 51,72,270 थी।

Related posts

चंडीगढ़: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को भेंट किए चैक।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

सीवर-पानी की पाइप लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के समय तीन मजदूर मिट्टी में दब गए, एक की मौत, दो गंभीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x