Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी और पांच एचसीएस अधिकारियों अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी और पांच एचसीएस अधिकारियों को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। नगर निगम, गुरुग्राम के आयुक्त और  माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम के मुख्य प्रशासक  विनय प्रताप सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा है।एचसीएस अधिकारियों में यमुनानगर की अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, यमुनानगर की सचिव श्रीमती रंजीत कौर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।       

 उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पंचकूला सुश्री रिचा को नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बडख़ल पंकज कुमार को हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। यह कार्यभार पहले सतीश कुमार सिंगला के पास था। उपमंडल अधिकारी (नागरिक),खरखौदा सुश्री श्वेता सुहाग को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण , रोहतक के संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इससे पूर्व यह कार्यभार सुश्री गायत्री अहलावत के पास था। उपमंडल अधिकारी (नागरिक), कैथल और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, कैथल के संपदा अधिकारी  संजय कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), कलायत का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह कार्यभार पहले  रिगन कुमार के पास था।
 

Related posts

लाठीचार्ज पर उठे सवाल: खोरी गांव के समीप धारा 144 लागू हैं और भारी पुलिस बल मौजूद हैं फिर वहां भीड़ कैसे हुई एकत्रित-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन ने आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 287 यूनिट ब्लड एकत्रित किए।

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की घोषणा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!