Athrav – Online News Portal
नोएडा

आतंक का पर्याय बन गए स्ट्रीट डॉग्स की जनसंख्या नियंत्रण हेतु बंध्यीकरण व टीकाकरण के लिए दो एजेंसियों का चयन

अरविन्द उत्तम  की रिपोर्ट 
नोएडा:स्ट्रीट डॉग्स इन दिनो नोएडा आतंक का पर्याय बन गए है सेक्टर व सोसायटियों की सड़कों पर कुत्तों की दहशत से पूरा शहर त्रस्त है. आए दिन खूंखार कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. सेक्टर और सोसायटी वासियों की शिकायत करने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रीट डॉग्स की जनसंख्या नियंत्रण के लिए  बंध्यीकरण तथा टीकाकरण के लिए दो एजेंसियों का चयन किया गया है. इसके साथ ही पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है. नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में आवारा कुत्तों के आतंक को को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है.

जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा क्षेत्र के आवारा कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण के लिए  2 एजेंसियों का चयन किया गया है, जिसके द्वारा जनवरी 2022 से अब तक कुल 7406 कुत्तों का बंध्‍यीकरण तथा टीकाकरण  किया जा चुका है. सीईओ ऋतु महेश्वरी ने दोनों एजेंसियों को नोएडा के आवारा कुत्तों की क्षेत्रवार कुत्तों का बंध्‍यीकरण की प्रभावी योजना तैयार करते हुए आगामी 15 दिनों में प्रस्तुत करने को कहा है. पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 फरवरी से अब तक कुल 1419 पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है.

अधिकारियों ने बताया कि पालतू कुत्तों के टीकाकरण की सुविधा हेतु प्राधिकरण ने तीन बार टेंडर निकाले जा चुके है, लेकिन कोई टेंडर प्राप्त नहीं हो पाया है. क्योंकि टेंडर के शर्तो के अनुसार एजेंसियों से सरकारी कार्यों का अनुभव की मांग की गई है, जो कि संबंधित इच्छुक एजेंसियों के पास उपलब्ध न होने के कारण वे टेंडर वे नहीं डाल पा रही हैं. इस सम्बन्ध में सीईओ ऋतु महेश्वरी ने निविदा की शर्तों में आवश्यक संशोधन करते हुए पुनः निविदा आमंत्रित करने हेतु निर्देशित किया है.

Related posts

शादी से इंकार करने पर पहले प्रेमिका ने हिंडन नदी में कूदी, फिर प्रेमी ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी, प्रेमी को लोगों ने बाहर निकला।

Ajit Sinha

भेष बदलकर लोगों को धोखा दे रहे दो ढोंगी बहरूपियों के खिलाफ मुकदमा, एक गिरफ्तार, एक की चल रही है जांच  

Ajit Sinha

ओयो होटल के बाथरूम में एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिलने पर फैली सनसनी,प्रेमी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x