Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम कमिश्नर यशपाल ने ग्रीन फील्ड हस्तांतरित को लेकर ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के साथ की बैठक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी को नगर निगम को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया में और तेजी लाने के लिए आज नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने ग्रीन फील्ड रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया। ये मीटिंग उनके कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। जब उनसे नगर निगम द्वारा कॉलोनी की कमियों की नगर निगम द्वारा बनाई जाने वाली रिपोर्ट की स्थिति के बारे में वस्तु स्थिति जाननी चाही तो उन्होंने बताया कि वह जल्द ही पूरी हो जाएगी।

अनुरोध किया गया कि कॉलोनी हस्तांतरण के पूर्व सभी कमियों को एक बार में ही दूर कर दिया जाए , क्योंकि अभी तो कंपनी की बिना बिकी संपत्ति से कमियों को दूर किया जा सकता है, यह ध्यान रखते हुए कहा कि यह कमियां दूर करना उनकी जिम्मेदारी थी। अन्यथा हस्तांतरण के बाद नगर निगम को अपने फण्ड से सभी कमियों को पूरा करना पड़ेगा। उस स्थिति में बोझ नगर निगम पर पड़ेगा। इससे कमिश्नर यशपाल यादव सहमत थे। अभी तो कंपनी की बिना बिकी सम्पति से सभी कमियां दूर की जा सकती हैं। इस बारे में उन्होंने उत्तर दिया कि रिपोर्ट आने के बाद एक बार फिर एसोसिएशन से चर्चा करके यदि कोई मुद्दा रह गया हो तो उसको भी शामिल कर लिया जाएगा।एसोसिएशन ने पत्र के साथ कमियों की सूची और दूर करने के लिए आवश्यक राशि की सम्भावित राशि भी दी गई। रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के बाद हाई कोर्ट में उचित कार्रवाई के लिए आवेदन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त परिवाद समिति में उठाए गए मामले में , रेल अंडरपास में बरसाती और सीवर के पानी की निकासी के लिए अतिरिक्त 3 पंप और उच्च क्षमता के जनरेटर लगाने के विषय पर जल्द कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया। क्योंकि परिवाद समिति में अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला को आश्वासन दिया कि प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजा गया है। अनुमोदन के तुरंत बाद लगा दिए जाएंगें । यशपाल ने कहा कि आज शाम को अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई है, अनुमोदन करके पंप जल्दी लगा दिए जाएंगें जिससे बहुत कम समय में पानी की निकासी कर दी जाएंगी । चर्चा में ग्रीन फील्ड रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र सिंह भड़ाना के साथ वी के टंडन, पारुल बावा, नूतन शर्मा और सागर चौहान ने भाग लिया।

Related posts

फरीदाबाद: तीर्थस्थलों पर जाने का दौर आगे भी यूँ ही चलता रहेगा -विपुल गोयल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 22 अप्रैल से 31 मई तक 2021 तक के लिए गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त करने के उद्देश्य से परिवार के साथ भेज रही हैं हरिद्वार।

Ajit Sinha
1 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x