Athrav – Online News Portal
नोएडा

यूपी रोडवेज की चलती बस में लगी आग, यात्रियों के बस से कूद कर जान बचाई, बस जल कर खाक

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा:यात्रियों को लेकर आनंद विहार से बुलंदशहर जा रही यूपी रोडवेज की चलती बस में अचानक आग लग गई। जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने बस को रोककर यात्रियों को सही सलामत बाहर निकाल लिया और फायर बिग्रेड को फोन किया। फायर बिग्रेड की गाड़ी के घटनास्थल पर पहुंचने तक आग तेजी से फैली और बस को पूरी अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो गई थी।

नेशनल हाईवे 91 पर नई बस्ती गेट के पास बस में उस समय अचानक आग लग गई जब बस यात्रियों को लेकर आनंद विहार से बुलंदशहर जा रही। बस से पहले बस के इंजन से अचानक से धुआं निकलने लगा। जिसे देख ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को साइड में बस रोक लिया। धुआं देख यात्रियों के बस से उतरने के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोग तेजी से नीचे उतर गए।

इतनी देर में आग ने बस में आग फैल चुकी थी। आग की लपटें निकलने लगीं। बस में आग लगी उसी दौरान फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई। इसके बावजूद भी दमकल की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक पूरी बस जल चुकी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया।

दादरी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चलती बस में अचानक से आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई। समय रहते सभी लोग बस से नीचे उतर गए हालांकि, बस पूरी तरह से जल गई है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट-सर्किट होने के चलते ही बस में आग लगी थी।

Related posts

बॉल पेन बनने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, झुलस कर गार्ड की मौत-देखें वीडियो

Ajit Sinha

विधानसभा चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए लग्जरी कार में कानपुर ले जाई जा रही 55 पेटी अवैध शराब पकडी, दो तस्कर अरेस्ट

Ajit Sinha

सांवले रंग पर लोगो की टिप्पणी से परेशान छात्र ने महागुन मॉडर्न सोसाइटी के 15वीं मंजिल से कूद कर दे दी जान

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x