Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

…हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी…लिख कर, सोसाइटी में 13वीं मंजिल से कूदकर मां और बेटे ने अपनी जान दे दी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में 13वीं मंजिल से कूदकर मां और बेटे ने अपनी जान दे दी। मां-बेटे का शव सोसाइटी के नीचे खून से लथपथ पड़ा देख पूरे सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतका के फ्लैट से एक सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मामले को आत्महत्या की दिशा में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

…हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है… ये शब्द साक्षी चावला ने लिखे थे जो पति दर्पण चावला के नाम लिखा था. करीबी लोगों ने बताया कि मृतक बच्चा दक्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त था। काफी इलाज कराने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हो रहा था,  इसी कारण उसकी मां साक्षी चावला लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं।घटना के बाद ऐस सिटी सोसाइटी में मातम पसरा है। पडोसी बताते है कि मृतका साक्षी चावला हाउस वाइफ थीं और उनके पति दर्पण चावला पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। मूल रूप से यह परिवार उत्तराखंड के गढ़ी नेगी गांव का रहने वाला है और फिलहाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी के फ्लैट नंबर ई-1309 में रहता था।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूदकर मां-बेटे ने सुसाइड किया है। बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था और इसी बात को लेकर मां परेशान रहती थी। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Related posts

“नशा मुक्त भारत अभियान” से प्रेरित “नशा मुक्त भारत पखवाडा” गत 12 जून से 26 जून तक पूरी दिल्ली में मनाया गया।

Ajit Sinha

फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल, ईनाम निकलने का लालच, जीएसटी व बीमा के नाम पर लाखों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूरे देश में एलआईसी अधिकारी बन 242 लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का थाना साइबर क्राइम ने किया पर्दाफाश-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x