Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: भूपानी थाने का पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने आज किया निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ सेंट्रल जोन के थाना भूपानी का  निरीक्षण किया। अपनी विजिट के दौरान पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा थाना में पहुंचे, जहां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त के साथ एसीपी सेंट्रल सतपाल अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।वहां पहुंचकर उन्होंने थाना परिसर के रिकार्ड्स चेक करने के पश्चात साफ सफाई का निरीक्षण किया।

उन्होंने थाने के तैनात महिला पुलिसकर्मियों से रूबरू होकर उनकी कार्यशैली के बारे में पूछताछ करते हुए उन्हें अनुसंधान के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में  पूछा और महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला विरुद्ध अपराधों में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनकी सराहना की तथा साथ ही महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पीड़िता थाने में इस उम्मीद के साथ आती है कि उन्हें पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करके न्याय दिलवाया जाएगा।

इस लिए महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में जल्द से जल्द कार्रवाई करें ताकि उनकी उम्मीद को कायम रखकर उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास को और भी स्दृढ़ किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर की बिल्डिंग का दौरा करते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने संबंधित हिदायत दी। थाना प्रभारी को थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, उनके खानपान, रहन सहन इत्यादि समस्याओं के बारे में सुनवाई करके उनका जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन पुलिसकर्मियों के कंधे पर ही नागरिकों की सुरक्षा का भार है इसलिए इनका स्वस्थ रहना अति आवश्यक है और इसके लिए थाना प्रभारी इन्हें आने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द सुलझाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने थाने के सौंद्रीयकरण के बारे में थाना प्रभारी को हिदायत देते हुए बताया कि थाने में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा  थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि यदि पुलिस कर्मियों को प्रकार की कोई समस्या है तो वह उन्हें बता सकते हैं। उनकी समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को उनके एरिया में अपराधियों पर नकेल कसकर अपराधों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश दिए ।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में शानदार 21 वें दिवाली मेले-2025 का उद्घाटन केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घर में दरवाजा ठीक करने आए कारपेंटर ने घर में अकेली महिला को पाकर किया जबरन बलात्कार -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नगर निगम प्रशासन ने सैनिक कालोनी में आज चूहे फ्लैटों पर जमकर बरसायें हथोड़े, 60 फ्लैटों को तोडा, सर्दियों में लोग हुए बेघर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x