Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ;पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के समक्ष सूरजकुंड थानें में लगाए गए खुले दरबार में दो शिकायतें आई, मौके पर ही निपटा दी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने आज सांय सूरजकुंड थाने में खुला दरबार लगाया। इस खुले दरबार में सिर्फ महिलाएं शिकायतें लेकर आई। जिसका उन्होनें तुरंत निपटारा कर दिया जिस में  एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 420 व 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया जबकि दूसरा मामला पारिवारिक झगड़े से जुड़ा हुआ था।

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने हाल ही में शहर के तक़रीबन सभी थानों में जा जा कर लोगों की शिकायतों को सुनने और मौके पर शिकायतों को निपटानें का कार्य आरम्भ किया था इसी कड़ी में उन्होनें सूरजकुंड थानें  में आज सांय के वक़्त खुला दरबार लगाया जिसमें कुल दो अलग -अलग महिलाओं ने उनके समक्ष अपनी -अपनी शिकायतें रखी, इसमें दिल्ली निवासी सीता ने  एक शिकायत प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दी  जिसनें जमीन का पूरा पैसा लेने के बाद भी उसने ली गई जमीन की रजिस्ट्री नहीं की, यह जमीन ग्रीन फील्ड कॉलोनी में हैं , इस मामलें उन्होनें तुरंत मौके पर उस प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 420 व 406 के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया। जबकि दूसरी महिला ने अपने जेठ व जेठानी के खिलाफ शिकायत दी, जिसमें उसने जेठ -जेठानी पर  मारने -पीटने क आरोप लगाया हैं के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु बोल दिया हैं।
     

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

Ajit Sinha

भाजपा सरकार पिछले पांच सालों में जुमलेबाजी के अलावे कोई कार्य नहीं किया: लखन कुमार सिंगला  

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर विदेश में लहराया तिरंगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x