Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ढाबे पर खाने के पैसे न देकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में पांच आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केजीपी मौजपुर ढाबे पर खाने के पैसे न देकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में पांच आरोपितों को डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम नरेश, सेक्टर -21 सी के कपिल विहार आपर्टमेंट, फरीदाबाद, अमित उर्फ़ सोनू , जनक कुमार ,लाल सिंह उर्फ़ सागर ,गांव बहबलपुर बलभगढ़ व राजेंद्र ठाकुर बाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद हैं।

ये सभी लोग बीते 26 अप्रैल को रात 11:30 बजे एक स्कॉर्पियों गाडी में आए और शिवा टूरिस्ट ढाबा के नज़दीक केजीपी टोल प्लाजा ढाबा बंद होने के वावजूद, इन आरोपितों के कहने पर खाना तैयार कर और पैक कर आरोपितों को दे दिया।

खाने के पैसे मांगने पर इन लोगों ने ढाबे मालिक और ढाबे के कर्मचारियों के झगड़ा , मारपीट व लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इन सभी आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि इन सभी आरोपितों पर पहले भी लड़ाई -झगड़े के केस दर्ज हैं। इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही हैं।

Related posts

सॉफ्टवेयर कंपनी के पानी के टैंक को साफ करते समय तीन कर्मचारियों की डूबने और दम घुटने से हुई मौत-केस दर्ज।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने जिले में 36 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं, इस लिस्ट को आप स्वंय पढ़े 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज लाइसेंस कालोनी दुर्गा बिल्डर के फेस -2 में जमकर की तोड़फोड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x