Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, मुख्य ब्रांच में आज सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली, सुरक्षा गार्ड के पैर में लगी गोली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी स्थित स्टेट बैंक के मुख्य ब्रांच में आज उस समय अचानक खलबली मच गई जब बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गनीमत ये रही की, ये गोली सुरक्षा गार्ड के खुद के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में सुरक्षा गार्ड को इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद, दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया पर उसका इलाज इस वक़्त फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं।

खबर के मुताबिक सुरक्षा गार्ड वीरेंद्र पाल सिंह , निवासी बढ़ाना चौक , एनआईटी फरीदाबाद आज नीलम चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में लगभग पौने 12 बजे तैनात था, उस दौरान अपने कंधे पर राइफल राखी हुई थी। आज बैंक में और दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ थी, भीड़ ने उसे अचानक से टक्कर मार दी, और उसका राइफल नीचे गिरने के बाद उसमे से गोली चल गई ,

ये गोली उसी के पैर में लगी। और वह नीचे फर्श पर गिर गया। घायल सुरक्षा गार्ड वीरेंद्र पाल सिंह को इलाज के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद , दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया पर उसका इलाज इस वक़्त फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं।

बताया गया हैं कि बीते तीन दिनों की लगातार छुट्टी होने के बाद ,आज मंगलवार को बैंक खुला था जिसकी वजह से इस बैंक में आज ज्यादा भीड़ थी। गनीमत ये रही कि चली हुई गोली सुरक्षा गार्ड के खुद पैर में लगी और इससे उसका अपना बचाव तो हुआ ही, साथ में भीड़ की तरफ सीधा गोली नहीं चली और बैंक के अंदर बहुत बड़ा हादसा होते- होते टल गया।

Related posts

डकैती के एक मुकदमे में बीते 25 सालों से फरार पांच हजार रूपए के इनामी अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फेम इंडिया मैगज़ीन सर्वे एजेंसी एशिया अवार्ड 2019, पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को सर्वश्रेस्ठ मंत्री के अवार्ड से नवाजा गया

Ajit Sinha

एमबीए महिला ने एक ट्रांसपोर्टर का धोखे से आपत्तिजनक वीडियो बना, ब्लेकमैल करके ठगे करीब एक करोड़ रूपए-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x