Athrav – Online News Portal
गुडगाँव टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डॉ. राजीव सिंह गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलसचिव नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह को गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. राजीव सिंह की नियुक्ति राज्य सरकार की अनुशंसा पर राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय द्वारा की गई है।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. के. तोमर और कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग ने डॉ. राजीव सिंह को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. राजीव सिंह ने नियुक्ति पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का आभार जताया है।

डॉ. राजीव कुमार सिंह को शिक्षण और प्रशासन में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह कॉमर्स पृष्ठभूमि से है और उनके पास कॉमर्स में पीएचडी की डिग्री है। उन्होंने फरीदाबाद और मेरठ के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विभिन्न शैक्षणिक पदों काम किया है, जिसमें फरीदाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ

टेक्नोलॉजी और मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी शामिल हैं। उन्होंने चार वर्षों से अधिक समय तक जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं और 2018 से परीक्षा नियंत्रक के रूप में विश्वविद्यालय को सेवाएं दे रहे है।

Related posts

पत्नी से फोन पर बात करने से मना किया तो उसने उसके ऊपर तेज़ाब डाल दिया-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

किसी को नहीं पता की कांग्रेस के नेता दिल्ली में हैं या बैंकॉक में हैं, इनके नेता को जनता की कोई परवाह नहीं हैं: स्मृति ईरानी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम ने आज अवैध बनी बेसमेंट में कोचिंग सहित लगभग 10 इकाइयों पर की सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x