Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: सांप दिखाकर पैसे मांगने के बहाने से महिला के हाथ से गोल्ड कंगन छीनने वाले दो बाबा अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: सांप दिखा कर पैसे मांगने के बहाने एक महिला से सोने की कंगन छीनने वाले दो लोगों को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम रोहित नाथ व फरमान नाथ हैं। इन दोनों आरोपितों के खिलाफ सेक्टर-53 थाने में , कानून की उचित धाराओं के तहत, दिनांक 27 अप्रैल 2022, यानी कल मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अरेस्ट आरोपितों के पास से दो सांप और छीने गए सोने के कंगन बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक कल 27 अप्रैल 2022 को थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में एक महिला ने शिकायत दी कि सुबह लगभग 08.30 एएम पर वह सेक्टर-54 में स्थित एक कॉफ़ी हाउस गई थी। गाडी पार्क करके जब वह नीचे उतरी तभी एक व्यक्ति जो बाबा जैसे कपड़ो में था तथा उसके हाथ में साँप था वह एकदम दरवाजे को रोककर खडा हो गया। पैसे मांगने लगा तो उसने 100 रुपये का नोट दे दिया, तभी ऐसे ही वेष में एक और व्यक्ति आ गया तथा उसने भी पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। उसने उसके हाथ में पहना हुआ गोल्ड कंगन (कड़ा) मांगा तो उसने मना कर दिया। उन्होंने जबरदस्ती उसके हाथ से पहना हुआ गोल्ड का कडा छीन कर निकाल लिया। उनके हाथो मे साँपो को देखकर वह बुरी तरह घबरा गई थी। सोने का कडा लेकर वे दोनो भाग गए।

उनका कहना हैं कि इस मामले में थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम के सहायक उप -निरीक्षक नरेश व हेड कॉस्टेबल चन्नी लाल ने *दिल्ली निवासी रोहित नाथ व फरमान नाथ* नामक व्यक्तियों को कल बुधवार को वारदात के कुछ घंटे के अंदर ही ग्वाल पहाड़ी से काबू कर किया। इनके कब्जा से 2 सांप व छीना गया सोने का कंगन बरामद किया है।

Related posts

दूसरे क्वाटर फाइनल मैच में राघव क्रिकेट अकादमी ने 3 विकेट गवा कर 220 रन बनाए

Ajit Sinha

समलैंगिक दो बहनों ने आपस में की मंदिर मे शादी, पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया खुलासा

Ajit Sinha

राज्य अपराध शाखा को मिली बड़ी कामयाबी, लगभग 2 साल से न्याय का इंतजार कर रहे परिवार को मिला इंसाफ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x