Athrav – Online News Portal
नोएडा

झुग्गी-झोपड़ियो की बस्ती में लगी भीषण आग, आधा दर्जन फायर टेंडर्स ने आग पर पाया काबू।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर- 41 स्थित अगाहपुर गांव बसी झुग्गी बस्ती में अचानक आग लग गई। इस दौरान गैस सिलेंडर फटने से आग देखते ही देखते हैं, विकराल रूप धारण कर लिया। झुग्गियों में रह रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और दमकल की गाडियां मौके पर पहुँच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। लेकिन आग पर काबू पाने से पहले दो दर्जन झुग्गियां पूरी जल कर खाक हो गई।

भीषण आग में धू-धू कर जल रही झुग्गियों का ये नज़ारा नोएडा के सैक्टर- 41 स्थित अगाहपुर गांव मे बसी झुग्गी बस्ती का है। झुग्गियों में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर फटने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सभी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सेक्टर- 49 थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और पुलिस के आला अधिकारी और दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पहुँच कर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान पुलिस टीम ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों को किसी तरह बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। इस आग में दो दर्जन झुग्गियां पूरी तरह जल कर खाक हो गई। आग के कारण अभी तक किसी तरह की जनहानि की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया।

Related posts

सोते वक़्त एसी में हुई शार्ट सर्किट से फ्लैट में लगी भीषण आग में दो लड़कियों की जिंदा जलने से हुई मौत, तीन की हालत गंभीर।

Ajit Sinha

ड्राईवर को नींद की झपकी, एक हौंडा सिटी कार गिरी नहर में, एक शख्स की मौत , चार लोग हुए घायल।

Ajit Sinha

सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मियों को रिश्वत और एक्सटॉर्शन, 2 लोगों को लूट के मामले में 5 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x