Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

‘रॉ’ अफसर बनकर ठगी करने वाला ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का प्लान, इस महाठग ने महिला जज से शादी कर ली।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट ने एक ऐसे महाठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को देश की सबसे बड़ी गुप्तचर एजेंसी ‘रॉ’ का अधिकारी बताता था, तो कभी आर्मी का मेजर बनकर रौब झाड़ता था। यूपी एसटी एफ के सूरजपुर कार्यालय पुलिस की गिरफ्त में खडा सुनीत कुमार पुत्र ब्रज नंदन शाह कोई मामूली जाल साज नहीं है। इसकी करतूतें सुनकर आप दंग रह जाएंगे। यह बहुरुपिया कभी खुद को रॉ का वरिष्ठ अधिकारी बताता था, तो कभी आर्मी का मेजर बनकर रौब झाड़ता था। इसकी शातिर चाल का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अपनी इसी फर्जी पहचान के दम पर इसने एक महिला जज से शादी भी कर ली। जानकारी के मुताबिक, इसकी पत्नी वर्तमान में बिहार के छपरा में तैनात हैं।

एसटीएफ के खुलासे में एक बड़ी आर्थिक साजिश भी सामने आई है। यह आरोपित  एक फर्जी कंपनी बना कर, उसमें करोड़ों के फर्जी ट्रांजैक्शन दिखा रहा था। मकसद था—कंपनी की वैल्यू बढ़ाकर उसे शेयर बाजार में उतारना और फिर आम जनता से करोड़ों रुपये ठगना। एसटीएफ ने मौके से कंपनी के दस्तावेज और भारी मात्रा में फर्जी चेक बुक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और कई सरकारी विभागों के जाली आईडी कार्ड्स बरामद किए हैं। और अब इस मामले का सबसे संवेदनशील पहलू… गिरफ्तारी के बाद जब इसके निजी टैब की जांच की गई, तो सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। इसके पास से ‘दिल्ली ब्लास्ट’ से जुड़े वीडियो बरामद हुए हैं। एक ठग के पास ब्लास्ट के वीडियो क्यों? क्या इसका मकसद सिर्फ ठगी था या यह किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा है? फिलहाल, यूपी एसटीएफ के साथ-साथ देश की विभिन्न एजेंसियां इससे कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी क्राइम ब्रांच ने आज शराब की पेटियों से भरी एक कंटेनर को पकड़ा, दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

17 वर्षीय लड़की की अगुवा कर,जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में एक आदतन अपराधी को किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha

नए साल के जश्न में सेल्फी लेने पर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील, 4 लोगों को हिरासत लेकर पुलिस कर रही है जांच-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x