Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कैंटर में केबल के स्क्रैप के नीचे छुपा गांजे की तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, दो क्विंटल 48 किलो गांजा बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बादलपुर पुलिस और नारकोटिक्स सैल के ज्वाइंट ऑपरेशन को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली. जब गांजे की तस्करी करने वाले दो  तस्करों को 2 क्विंटल 48 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी की इस मामले पुलिस को तलाश है. आरोपी केबल के स्क्रैप के नीचे गाँजे को छुपाकर तस्करी कर रहे थे. पुलिस ने है अशोक लीलैंड कैन्टर के जब्त किया जिस में गांजे की तस्करी की जा रही थी। 
 
पुलिस की गिरफ्त में अवैध गांजे के साथ बैठे दो गांजा तस्करों का नाम रामवीर सिंह और अभिषेक है. एडीसीपी नोएडा सेंट्रल हृदेश कठेरिया ने बताया कि नारकोटिक्स सैल और कोतवाली बादलपुर पुलिस वाहनों की चेकिंग दुजाना पुलिया के पास कर रही थी. तभी वहां से अशोक लीलैंड कैन्टर गुजरा जब उसकी तलाशी ली गई. तो कैंटर में रखे केबल के स्क्रैप के नीचे गांजे की खेप मिली जिसकी तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने गांजा तस्करों का नाम रामवीर सिंह और अभिषेक बताया हैं, को गिरफ्तार किया हैं. कैंटर से 2 क्विंटल 48 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. इस मामले में एक और तस्कर गजेन्द्र पुत्र कृपाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए  जा रहे है ।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की मकान नंबर -3008 में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नौकरानी सहित तीनों डकैत पकड़े गए।

Ajit Sinha

जनस्वास्थ्य विभाग का एसडीओ 16 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस: राज्य अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स ने छह माह में 281 गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x