Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बल्लबगढ़ में 11-11 फलदार-छायादार पौधे लगाकर , उनसे बृक्ष लगानें का संकल्प लिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : रोटरी क्लब ग्रेस ने हरित फरीदाबाद अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक स्कूल सेक्टर-62 आशियाना व आदर्श नगर फेस-2 बल्लबगढ़ में 11-11 फलदार-छायादार पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द शर्मा ने पौधारोपण करने के बाद अपने उद्बोषन में कहा कि पौधा लगाना, उन्हें हरा-भरा व वृक्ष बनाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उनके विधानसभा क्षेत्र में इस बार हजारों की संख्या में पौधा रोपण का पुनीत कार्य चल रहा है। उन्होंने रोटरी क्लब ग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पौधा रोपण करके और इन स्कूलों को अलमारी, मेज, दरी, ब्लेकबोर्ड आदि सामग्री सहयोग के रूप में देने पर उनका आभार प्रकट किया।
इस मौके पर रोटरी ग्रेस के प्रधान गौतम चौधरी, सचिव रमेश झंवर अन्य पदाधिकारी विजय गुप्ता, संजीव ग्रोवर, अनुभव माहेश्वरी, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरुण बजाज, मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा, बी.ई.ओ. अनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि का शाल, स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी पारस जैन, बृजलाल शर्मा, राकेश गूजर, बुद्धा सैनी, पार्षद हरप्रसाद गौड, अध्यापक मीना, पूनम, ऊषा, सुखदेव, योगेश आदि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद :उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 16 ए में दो करोड़ की लागत से सड़क निर्माण और बरसाती नाले के कार्य का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

हम आपको याद करते हैं सुहानी भटनागर आप एक अद्भुत अभिनेत्री थीं ,फिल्म दंगल में आपका किरदार हमेशा अमर रहेगा-आमिर खान

Ajit Sinha

ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी तिरंगा दिवस सम्मान सप्ताह का शुभारंभ फरीदाबाद से : पूर्व डीजीपी शील मधुर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x