Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ;ग्रीन फिल्ड कालोनी व चार्मवुड विलेज में रिहायशी मकानों में चल रहे सैकड़ों दुकानें 15 से 20 दिसंबर के बीच होगी सील।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कालोनी व चार्मवुड विलेज में रिहायशी मकानों में अवैध रूप से बने हुए सैकड़ों दुकानों की सील किए जाएगें। इससे पूर्व में तक़रीबन 25 दुकानदारों को इस संबंध में नोटिस दिए जा चुके हैं और जल्दी ही फिर से ऐसे दुकानदारों के सर्वे किए जाएंगें जिन्हें चिन्हित करने के बाद उन्हें भी नोटिस दिए जाएंगे। संभवता साथ के साथ भी सीलिंग की कार्रवाई की जा सकती हैं। यह कहना हैं डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि सूरजकुंड इलाके के चार्मवुड विलेज व ग्रीन फिल्ड कालोनी में सैकड़ों ऐसे मकान हैं जिनमें लोग अवैध रूप से दुकानें,स्कूल व कार्यालय बना कर अपना कारोबार धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं कि उन दुकानों को किराए पर देकर किराएदारों से हजारों रूपए मंथली ले रहे हैं,इन लोगों का यह सिलसिला न जाने पिछले कई सालों से चला आ रहा हैं। उनका कहना हैं कि ऐसे करीब 25 दुकानदारों को चार्मवुड विलेज में कई महीने पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। इस प्रकरण में एक बार फिर से वह लोग सर्वे करवाएंगे और फिर से बचे हुए दुकानदारों को भी नोटिस दिए जाएंगें। उनका कहना हैं कि यह कार्रवाई दिसंबर महीने में 15 से 20 तारीख के बीच सीलिंग की कार्रवाई अवश्य की जाएंगी। इससे पूर्व में जिन -जिन दुकानों को सील किए गए थे और लोगों ने उन दुकानों के सील तोड़ कर फिर से अपनी दुकानों को चालू कर लिए हैं,उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और दुकानों को सील भी किए जाएंगे।

Related posts

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल ने सूरजकुंड से फरीदाबाद हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों को झंडी दिखा किया रवाना-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, अनुपमा अंजलि नाम शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पार्क की जमीनों को कब्ज़ा कर और उसमें दुकानें व बैंकट हॉल बना कर मोटी कमाई कर रहा था, ध्वस्त कर डाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x