Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लूट के मामले में फरार चल रहा था बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने घायल।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल स्थित इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है। घायल अवस्था में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लुटेरे ने ढाई महीने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूटे गए 2650 रुपये, एक बाइक और तमंचा बरामद किया। पुलिस घटना में शामिल दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस कि गिरफ्त में घायल बदमाश की पहचान नीलेश निवासी कुलेसरा के रूप में हुई है। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी इलामारन जी ने बताया कि घायल नीलेश ने 17 जनवरी 2022 को हल्दोनी में मनी ट्रांसफर की दुकान से अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर 60 हज़ार की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह इसी मामले में जनवरी से वांछित चल रहा था। एडिशनल डीसीपी ने बताया नीलेश के बारे में मुखबिर से इनपुट मिलने के बाद आम्रपाली मोड़ के पास ईकोटेक 3 थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी वह बाइक सवार जाता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका और उसने बाइक को दौड़ा दिया। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, इस दौरान नीलेश के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि नीलेश को घायल अवस्था में उसको अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल ,तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस के आपराधिक इतिहास के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटा रही है।

Related posts

दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर आतंकवादी हमले के लिए आईईडी बनाने सामग्री एकत्रित की गई थी, बरामद, 4 राज्यों से 4 लड़के पकड़े गए।

Ajit Sinha

एटीएम बदलकर लोगों से ठगी करने वाला अंतरराजीय गैंग का पर्दाफाश,7 ठग गिरफ्तार,4 लाख की नगदी एटीएम 107 कार्ड बरामद।

Ajit Sinha

पत्नी के नाजायज सम्बंध होने के शक में पति ने अपने साथी के साथ मिल कर दोस्त की चाकू से गोद हत्या कर दी,मुठभेड़ के बाद एक कड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x