Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा लाल बैग लेकर पहुंचे विजिलेंस दफ्तर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगम फरीदाबाद के 200 करोड़ रूपए के घोटाले के मामले को लेकर एनआईटी के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने आज बैग लेकर विजिलेंस दफ्तर सेक्टर-17 ,फरीदाबाद पहुंचे। विधायक नीरज शर्मा द्वारा बताया गया की नगर निगम फरीदाबाद के 200 करोड़ रूपए का मामला  उनके द्धारा विधानसभा सत्र में उठाया गया था जिस उपरांत विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई  करते हुए सतबीर ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। 

विजिलेंस विभाग द्धारा कल नंबर जारी किए गए की नगर निगम के धोटाले से सम्बन्धित कोई भी सबूत दे सकता है इसके उपरांत मैं आज अतिरिक्त एसपी, विजिलेंस अनिल कुमार को घोटाले से सम्बन्धित दस्तावेज उपलब्ध करवाए तथा मैंने बताया कि  यह चेक किया जाए दिनांक 27 अक्टूबर 2019 को कौन-2 व्यक्ति थे जो चंडीगढ़ गए तथा यह भी बताया गया कि  कई ऐसे बड़े-2 अधिकारी है जिन्होंने चार्टर्ड प्लेन से यात्रा की है उनकी डिटेल निकलवाई जाए। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि  उनके द्धारा विजिलेंस विभाग को बताया गया है कि कई ऐसे अधिकारी है जो कि देश छोड़ के भागने की तैयारी में है।

इसलिए जो भी इस धोटाले में सलिप्ंत है उनके पासपोर्ट जब्त किए जाए , साथ ही दोषी ठेकेदार और अधिकारियों की संपत्ति जब्त की जांए। नीरज शर्मा द्धारा बताया गया की कैसे कानून को ताक  पर रख कर 50 लाख रूपए  से ऊपर के टेंडर पर मुख्य अभियंता की अनुमति चाहिए होती है और 1 करोड़ रूपए  से ऊपर के टेंडर पर आयुक्त नगर निगम की अनुमति होती है इसलिए बिना नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से यह धोटाले हो ही नही सकता। विधायक नीरज शर्मा ने फरीदाबाद की जनता से अपील  की हैं कि कही भी उनको लगता है धोटाला हुआ है उसका पत्र वह विजिलेंस विभाग को लिखे, अगर उस पर कोई कार्रवाई  नहीं होती है तो वह मुझे अवगत करवाए नीरज शर्मा उनकी आवाज दबने नहीं देगा।

Related posts

फरीदाबाद :सावित्री पॉलिटेक्निक में हुआ कंप्यूटर एप्लीकेशन(आईटी) पर कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोरोना से बचाव के लिए अस्थाई दुकानदारों को दशहरा ग्राऊंड में जगह दे नगर निगम: भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज 4 इंस्पेक्टरों और एक सब इंस्पेक्टर को तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x