Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: सीएम मनोहर लाल ने दिलाई सेवानिवृत आईएएस विजय वर्धन और आईएएस सत्यवीर सिंह को शपथ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सेवानिवृत आईएएस विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सेवानिवृत आईएएस सत्यवीर सिंह फुलिया को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में दोनों सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों ने हिंदी में शपथ ली।        

बता दें कि महामहिम राज्यपाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15 की उपधारा 3 के अधीन समिति की सिफारिश पर सेवानिवृत आईएएस  विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सेवानिवृत आईएएस सत्यवीर सिंह फुलिया को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है। 

इस मौके पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल मौजूद रहे। इनके साथ-साथ मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी , एसीएस राजीव अरोड़ा, डॉ. सुमिता मिश्रा, श्रीमती जी. अनुपमा, 

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  वी. उमाशंकर, प्रधान सचिव  विजेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व शपथ लेने वाले अधिकारियों के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहीद मेजर आशीष के घर पहुंचे, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने कई वरिष्ठ आईपीएस सहित कुल 18 आईपीएस व एक एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

ईएसआई अस्पतालों में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x